फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   As soon as Grape-4 was removed, work started on the Economic Corridor and 30 roads

Baghpat News: ग्रेप-4 हटते ही इकाॅनमिक कॉरिडोर और 30 सड़कों पर शुरू हुआ कार्य

Sat, 07 Dec 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 07 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
As soon as Grape-4 was removed, work started on the Economic Corridor and 30 roads
बागपत। प्रदूषण कम होने पर ग्रेप 4 हटते ही जिले में दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर समेत 30 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया। ग्रेप 4 में सड़कों और अन्य परियोजनाओं का निर्माण रुकने से कार्य पूर्ण होने का समय भी बढ़ता जा रहा है। अब एक महीना देरी से सभी कार्य पूर्ण कराए जा सकेंगे। उधर, ग्रेप 4 समाप्त होने के बाद अफसरों ने भी निर्माण कार्यों की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन

n इकाॅनमिक कॉरिडोर पर कार्य करते हुए मिले कर्मी : नवंबर माह में ग्रेप 4 लागू होने के बाद दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर का निर्माण रोक दिया गया था, जो शुक्रवार को फिर से शुरू हो गया। कॉरिडोर के पूरा होने से दिल्ली से देहरादून तक केवल ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा, जो जिले के 31 गांवों के बीच से होकर गुजरेगा। पहले मुआवजे के विवाद के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। इसके बाद प्रदूषण बढ़ने पर निर्माण रोक दिया गया। कॉरिडोर के जुलाई 2024 में पूर्ण होने के दावे किये जा रहे थे, लेकिन काम रुकने से एक माह का समय बढ़ गया है।
विज्ञापन

n दो दिन बाद शुरू होगा डौला-सराय-बुढ़सैनी का चौड़ीकरण : डौला से अमीनगर सराय से होते हुए बुढ़सैनी जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 13 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। इसके बाद मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य शुरू किए गए, लेकिन ग्रेप 4 लागू होने के बाद काम रोक दिया गया। अब ग्रेप 4 की पाबंदी समाप्त कर दी गई। इसके बाद अफसरों ने काम शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी, जिस पर दो दिन बाद फिर से काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग का निर्माण शुरू : बड़ौत-अमीनगर मार्ग से रोजाना पचास से अधिक गांवों के ग्रामीण आवागमन करते है। वहां चल रहा निर्माण कार्य प्रदूषण बढ़ने पर रोक दिया गया था। अब ग्रेप 4 की पाबंदी समाप्त होने पर लोनिवि के अफसरों ने निर्माण शुरू करा दिया।

n शुरू होगा 23 मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य : शासन ने जिले के 23 मार्गों की मरम्मत और निर्माण के लिए शासन ने 1.86 करोड़ रुपये बजट जारी किया। इसके बाद लोनिवि के अफसरों ने निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली, लेकिन ग्रेप 4 लागू होने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका। अब ग्रेप 4 हटने के बाद 23 सड़कों पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed