फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   As cold increases, respiratory patients in hospital increase

Baghpat News: सर्दी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में बढ़े सांस के मरीज

Mon, 25 Dec 2023 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
As cold increases, respiratory patients in hospital increase
बागपत। कोहरा होने के साथ ही सर्दी बढ़ने के साथ ही सांस रोगियों की परेशानी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार के साथ सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है। चिकित्सक लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने और सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन

कोहरा व ठंड बढ़ने से बुर्जुगों और पहले से ही बीमार चल रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी बढ़ने पर दमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे मरीजों को सर्दी से बचाव करना चाहिए और घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए। फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार का कहना है कि अस्पताल में सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़कर 70 पहुंच गई जो पहले 20 से 25 रहती थी।
विज्ञापन

अस्पताल में ठंड से बचने को छत पर लेटते है मरीज
जिला अस्पताल में ठंड से बचाव के लिए वार्ड में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहां हीटर तक नहीं लगाया गया है। इसलिए ही ठंड से बचाव के लिए दोहपर में मरीजों को अस्पताल की छत पर जाकर लेटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रविवार को करीब दस मरीज भर्ती थे, जिनमें से अधिकतर छत पर धूप में लेटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
-सर्दी में पूरे कपड़े पहले और मास्क का प्रयोग करें।
-ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
-गर्म पानी और गर्म पेय पदार्थो का ही सेवन करें।
-कमरे का तापमान सामान्य रखें।
-सिर और पैरों को ढककर रखें और जरूरी काम के लिए घर से निकलें।
-परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
सर्दी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में ओपीडी बढ़ गई है। अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक ओपीडी हो रही है। सांस के मरीजों के लिए अस्पताल में सभी प्रकार की दवाई और इन्हेलर भी है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed