{"_id":"612bca608ebc3e264c1158fd","slug":"arya-samaj-will-run-campaign-to-remove-drug-addiction-save-youth-baghpat-news-mrt5539302187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा हटाओ युवा बचाओ अभियान चलाएगा आर्य समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा हटाओ युवा बचाओ अभियान चलाएगा आर्य समाज
विज्ञापन
बागपत के आर्य समाज मंदिर में मुख्य अतिथि देवेन्द्र पाल वर्मा का स्वागत करते आर्य समाज के पदाधिका?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज बागपत के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह का सातवां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आर्य समाज बागपत के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के सातवें दिन आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र पाल वर्मा ने कहा कि आर्य समाज एक क्रांतिकारी संगठन है। समाज ने देश की आजादी में 85 प्रतिशत बलिदान देकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लोगों को जागरूक करने के लिए आर्य समाज की ओर से यज्ञोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर यज्ञ का कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में शिविर लगाने का निर्णय लिया है। नशा हटाओ युवा बचाओ अभियान चलाया जाएगा।
आर्य समाज के प्रशासक समय सिंह आर्य ने समाज के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इससे पूर्व आर्य समाज बागपत की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आर्य समाज और ऋषि दयानन्द के सिद्धांतों का प्रचार करते हुए महाशय तिरसपाल विमल ने भजन उपदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक एडवोकेट देवेन्द्र आर्य ने किया। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान का स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल त्यागी, राजपाल सिंह चौधरी, शिवदत्त आर्य, ब्रजमोहन गौतम, धर्मबीर सिंह आर्य, ओमपाल आर्य, पूर्व प्रधान रवि, देवीलाल, शरद, विवान, वेदव्रत आर्य, वेदांश आर्य, दिव्यांश आर्य, विजय, राहुल शर्मा मौजूद रहे। उधर, वेद प्रचार अभियान के अंतर्गत सातवें दिन ओमपाल आर्य ने समाज में फैली कुरीतियों, बुराइयों और सत्य-असत्य को जानने और सत्य पर ही चलने का आह्वान किया। माता सरस्वती देवी ने देश और धर्म पर बलिदान होने वाले अमर शहीदों, महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने और माता-पिता की सेवा को सर्वोत्तम धर्म बताया। शीशपाल आर्य, जयप्रकाश वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजेश वर्मा, शिवदत्त आर्य, बेगाराज आर्य, प्रवेश रानी, प्रवेश आर्य, प्रवेश कुमारी कुशवाहा, मंजू, सुरेन्द्र, रेणु, पारस, उज्ज्वल, धर्म पाल त्यागी वीर प्रताप, दीपिका, बृजभूषण वादिक, राजवीर आर्य मौजूद रहे।