{"_id":"57d9a6d64f1c1b3c3dd477e2","slug":"arrive-today-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पहुंचेगी कांग्रेस की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पहुंचेगी कांग्रेस की यात्रा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचेगी। डूंडाहैड़ा से बड़ौत तक 11 जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बड़ौत में लोगों को संबोधित करेंगी।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने संयुक्त रूप से बताया डूंडाहैड़ा से यात्रा बागपत में एंट्री करेंगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, कांग्रेस नेता संजय सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद मुख्य तौर पर शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा 27 साल पहले कांग्रेस ने प्रदेश को तरक्की के नए आयाम दिए थे, इसके बाद विकास में यूपी पिछड़ता चला गया। प्रदेश की जनता को दोबारा से कांग्रेस को ही सत्ता में लाना होगा। इसमें वकील अहमद, महेश शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र चौहान, अमर सिंह, दीपक शर्मा, सतीश शर्मा, प्रभात ओझा, भगवती देवी, तेजवीर तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को कार्यालय में हुई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया 27 साल यूपी बेहाल यात्रा की तैयारी कर ली है। कांग्रेस की सरकार में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में दूसरे स्थान पर था। उस समय विकास की दर 12.5 थी जो घटकर चार प्रतिशत रह गई है। इसमें प्रकाश चंद ओझा, शनि कुमार, सराजू, संजय शर्मा, विरम, कमल गुर्जर, नसीमा बेगम, मुनीश, बाला, सुनीता, रेखा चौहान मौजूद रही।
कांग्रेस में होंगे शामिल
कांग्रेस नेता शिव कुमार कटारिया ने बताया निवाड़ा और आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने इसकी सूची तैयार कर ली है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के सामने यह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।
बागपत में ऐसे होगी यात्रा
कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा डूंडाहैड़ा में सुबह 10 बजे एंट्री करेगी। खेकड़ा पाठशाला पर पूर्व मंत्री मैराजुद्दीन स्वागत करेंगे। मवी कलां, काठा, पाली, बागपत, गौरीपुर मोड़, सरूरपुर, ट्यौढ़ी, बड़ौली से होते हुए बड़ौत के स्नेह फार्म हाउस तक जाएगी।