फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arrested a young man who claimed to be a Delhi Police officer

खुद को दिल्ली पुलिस का दरोगा बताने वाले युवक को पकड़ा

Fri, 17 Dec 2021 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Arrested a young man who claimed to be a Delhi Police officer
पूछताछ में तैनाती, बैच नंबर भी नहीं बता पाया युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को खुद को दिल्ली पुलिस में दरोगा बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से दिल्ली पुलिस की वर्दी भी बरामद की। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बड़ौत नगर निवासी एक महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस के पास फोन किया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पति को हिरासत में ले लिया। उन्हें मकान के अंदर से दिल्ली पुलिस की वर्दी मिली। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में दरोगा है। पूछा गया कि वह कहां तैनात है और उसका बैच नंबर क्या है। इस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, सीओ हरीश भदौरिया ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed