{"_id":"5e4ad8268ebc3ef29e3214a4","slug":"arrest-baraut-news-mrt469494772","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से लूटी गई कार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से लूटी गई कार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़ौत। पुलिस ने रविवार देर रात लुहारी गांव के पास से छपरौली थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूट की कार बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह कार नोएडा फेज-2 से लूटी गई है। आरोपी पर लूट, हत्या, डकैती, अपहरण के 22 मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं।
थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि लुहारी गांव के पास छपरौली थाने से होकर हिस्ट्रीशीटर अमरपाल लुहारा पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव लुहारा चोरी की कार समेत गुजरने वाला है। पुलिस ने चेकिंग करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध कार दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रुकवा लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी गाड़ी के कागजात नहीं दिखा पाया। पहचान होने पर पुलिस ने अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि यह कार (डीएल 7सीएफ 5171) गत सप्ताह नोएडा फेज-दो से लूटी गई थी। गाड़ी के मालिक के बारे में पुलिस जानकारी कर रही थी।