फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Arrangements will be rehearsed at the centers from the control room

Baghpat News: कंट्रोल रूम से होगा केंद्रों पर व्यवस्था का पूर्वाभ्यास

Mon, 16 Jan 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 16 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be rehearsed at the centers from the control room
बागपत। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम से केंद्रों पर तैयारियों को लेकर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। अधिकारी कंट्रोल रूम से केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखेंगे। पूर्वाभ्यास में परीक्षा केंद्र पर कोई कमी मिलने पर उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने पर जिला स्तर पर भी परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहिन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में एक प्रशासनिक व दो विभागीय नोडल के अलावा सह प्रभारी नियुक्त कर दिए गए है। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए एक शिकायत प्रकोष्ठ भी बनाया गया है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अब विभाग की ओर से 17 जनवरी को कंट्रोल रूम से परीक्षा का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सीसीटीवी कैमरा, बाइस रिकॉडर, डीवीआर, स्ट्रांग रुम, कक्ष, पेयजल, मुख्य गेट, बिजली की व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए कार्यालय में बनाए कंट्रोल रूम का 17 जनवरी को परीक्षा केंद्रों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 17 जनवरी को कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेेंगे। पूर्वाभ्यास में जिन केंद्रों पर कमियां मिलेगी, वहां परीक्षा से पूर्व कमियों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed