फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Army soldier dies in Punjab, Amit Maan of Sinauli was posted in Jat Regiment

Baghpat News: सेना के जवान की पंजाब में मौत, जाट रेजीमेंट में तैनात था सिनौली का अमित मान

Mon, 23 Sep 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 23 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Army soldier dies in Punjab, Amit Maan of Sinauli was posted in Jat Regiment
बड़ौत। सिनौली गांव निवासी सेना के जवान अमित मान उर्फ पवन उम्र 44 पुत्र राजू की पंजाब में ड्यूटी के दौरान शनिवार की देर रात हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। जवान की मौत से परिजन गमगीन है। रविवार की देर शाम जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अमित मान वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुआ था। इस समय अमित मान की ड्यूटी पंजाब में जाट रेजीमेंट में चल रही थी। शनिवार की देर शाम अमित ड्यूटी समाप्त कर अपने कमरे पर जा रहा था, तभी अचानक हार्ट अटैक हो जाने से अमित की मौत हो गई। सूचना पर सेना में तैनात उसके कुछ साथ जवान अमित को लेकर नजदीकी अस्पताल में भी पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सेना के अफसरों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार गमगीन हो गया। शनिवार की रात ही परिवार के लोग उसका शव लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए थे। रविवार की देर शाम अमित का पार्थिव शरीर तिरंगा में लिपटा हुआ सेना के जवान लेकर उनके घर पहुंचे। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार के अलावा अन्य ग्रामीण भी जवान की मौत से भावुक थे। गमगीन माहौल में अमित का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

दो महीने पहले छुट्टी लेकर आया था अमित
बड़ौत। सेना मेंं तैनात जवान अमित मान का भाई अंकित भी सेना में है। पिता राजू खेती करते हैं। परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले ही छुट्टी लेकर आया था। उसकी मौत से ग्रामीण भी काफी दुखी हैं।


---
शादी के 14 साल बाद पैदा हुई थी बेटी
बड़ौत। सेना के जवान अमित मान की मौत से परिवार के लोग इसलिए भी काफी दुखी हैं, क्योंकि उसके कोई बेटा नहीं है। अमित मान की शादी 2009 में कुर्डी गांव में हुई थी। शादी के 14 साल बाद अमित को बेटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed