फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Armed Forces Flag Day celebrated at Gurukul Vidyapeeth

Baghpat News: गुरुकुल विद्यापीठ में मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Wed, 07 Dec 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Armed Forces Flag Day celebrated at Gurukul Vidyapeeth
खेकड़ा के गुरूकुल विद्यापीठ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर झंडों का प्रदर्शन करते बच्चे - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। गुरुकुल विद्यापीठ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। बच्चों ने सेना और देश के ध्वज बनाए। शिक्षकों ने सहयोग राशि एकत्र कर सैनिक कल्याण बोर्ड में भेजी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बताया कि केंद्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली ने इस वर्ष संपूर्ण दिसंबर माह को सशस्त्र सेना के सम्मान में गौरव माह के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उप प्रधानाचार्य राखी झा ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सशस्त्र सेना के वीर बहादुर सैनिकों और शहीदों को सम्मान देने और बुजुर्ग सैनिकों और शूरवीर को सलाम करने के भाव को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सेना और देश के ध्वज बनाकर प्रदर्शन किया। झंडे और स्टिकर भेंट कर सहयोग और भागीदारी हासिल कर धनराशि एकत्रित की। युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिकों, शहीदों के परिवारों का पुर्नवास, सेवानिवृत्त और सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याणार्थ सैनिक कल्याण बोर्ड को राशि भेजी गई। इस दौरान प्रबंधक मुकेश गुप्ता समेत सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed