{"_id":"b81860352f104caf2129d13e193e9d5f","slug":"argument-between-dm-and-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक और डीएम में जमकर हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक और डीएम में जमकर हुई नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में बसपा विधायक लोकेश दीक्षित ने डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय से फोन नहीं उठाने और बाद में फोन बंद करने की शिकायत की तो डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय भड़क उठे। उन्होंने इसका खुलकर विरोध किया। उन्होंने फोन बंद होने की बात से इंकार किया तो विधायक भी अपनी बात पर अड़ गए। इस पर दोनों की जमकर नोकझोंक हुई। जिससे डीएम कार्यालय का माहौल गरमा गया।
सोमवार को बड़ौत के बसपा विधायक लोकेश दीक्षित राशन डीलरों द्वारा की जा रहीं शिकायतों के संबंध में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पहले तो डीएम को फोन करके बुलाया। डीएम के आने पर सबसे पहले उन्होंने रविवार को खेकड़ा के गांव में चल रहे बहुचर्चित मुद्दे को उठाया।
विधायक ने आरोप लगाया कि जब रविवार को उन्होंने डीएम को फोन किया तो पहले तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। दोबारा जब फोन किया तो डीएम ने फोन स्विच ऑफ कर लिया। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि का ही फोन नहीं उठाएंगे तो आम आदमी का फोन कैसे उठाएंगे?
विज्ञापन
इस बात को सुनकर डीएम भड़क गए। उन्होंने विधायक की बात को गलत ठहराते हुए कहा कि फोन नहीं उठा यह वह मान सकते हैं, लेकिन फोन बंद नहीं हो सकता। माननीय विधायक अपनी बात को दुरुस्त करें। डीएम पर ऐसा आरोप नहीं लगाएं। वह सभी अधिकारियों को एक जैसा न समझें। उन्होंने कहा कि मैं कसम खाता हूं कि मैंने मोबाइल बंद नहीं किया।
इतना सुनते ही विधायक का भी पारा चढ़ गया, वह सीट से खड़े हुए और तेज लहजे में बोले कहा कि कसम तो मैं भी खा रहा हूं कि आपका फोन बंद मिला, तो डीएम भी अपनी सीट से खड़े हो गए और उसी लहजे में जवाब दिया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला किसी प्रकार शांत कराया।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पर लगाया वसूली का आरोप
बागपत। विधायक लोकेश दीक्षित के साथ पहुंचे राशन डीलरों ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय बहादुर सिंह पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। डीलरों का कहना है कि क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं पूर्ति लिपिक दोनों मिलकर राशन डीलरों से जमकर वसूली कर रहे हैं। अपनी गाड़ियों के टायर डलवाने, घर के लिए पांच-पांच किलो सब्जी मंगवाने, 12 राशन डीलरों से 60 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। जब एक राशन डीलर ने पैसे कम होने की बात कही तो उसके साथ अभद्रता एवं मारपीट की। उल्टा उस पर ही सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जेल भिजवा दिया और उसकी दुकान निरस्त करने की कार्रवाई कर दी। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की है। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मांग करने वालों में कृष्णपाल, जयपाल, बिजेश कुमार, रामपाल, जयकिशन, परवीन, दाताराम शामिल रहे।
कार्रवाई की मांग
बागपत। ग्राम बरसिया के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से दो सप्ताह पूर्व गांव में हुई युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि उन्होंने आरोपियों की जानकारी भी पुलिस को दी। उन्होंने डीएम से इस मामले में कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। डीएम में शीघ्र ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।