फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Architect resigned as soon as he joined

ज्वाइन करते ही आर्किटेक्ट ने दिया इस्तीफा

Tue, 01 Nov 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Architect resigned as soon as he joined
-जिले में 25 आर्केटेक्ट को मिली थी तैनाती, छह ने नहीं किया ज्वाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम पंचायतों में होने वाले विभिन्न विकास कार्यो के तकनीकी मार्गदर्शन व एमबी तैयार करने के लिए तैनात की गई आर्किटेक्ट ने ज्वाइन करते ही इस्तीफा दे दिया। इससे पहले छह आर्किटेक्ट ने ज्वाइन करने से ही इनकार कर दिया था। आर्किटेक्ट ने डीपीआरओ को अपना इस्तीफा भेजा है।
एक फीसदी कमीशन के आधार पर ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यो का मूल्यांकन करने, तकनीकी मार्गदर्शन करने और एमबी तैयार करने के लिए शासन से जनपद में 25 आर्किटेक्ट की तैनाती की थी। जिसमें 19 आर्किटेक्ट ने ज्वाइन कर लिया था। डीपीआरओ ने उन्हें ग्राम पंचायतों के कलस्टर आवंटित कर दिए थे। जिसमें बड़ौत ब्लॉक के बूढ़पुर, कासिमपुर खेड़ी, किशनपुर बराल, कंडेरा, बरवाला, बावली, महावतपुर, मलकपुर गांव में तैनात की गई आर्किटेक्ट शिवानी ने ज्वाइन करने के बाद इस्तीफा दे दिया। आर्किटेक्ट इस्तीफा देने के बाद अब जनपद में 18 आर्किटेक्ट तैनात रह गए है।
विज्ञापन

वर्जन
शासन से आर्किटेक्ट तैनात किए गए थे। जिसमें एक महिला आर्किटेक्ट ने अपनी निजी समस्याओं को लेकर इस्तीफा दिया है। अब आर्किटेक्ट के रिक्त पदों की सूची शासन को भेज दी जाएगी और शासन से आर्किटेक्ट तैनात किए जाएंगे।-अमित त्यागी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed