{"_id":"679e73d78668802ebb0e68c7","slug":"archaeologists-are-looking-for-new-antiquities-during-excavations-at-kurdi-mound-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-125774-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुर्डी टीले पर खोदाई में पुरातत्वविदों को नए पुरावशेषों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुर्डी टीले पर खोदाई में पुरातत्वविदों को नए पुरावशेषों की तलाश
Sun, 02 Feb 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
कुर्डी टीले पर खोदाई करते मजदूर। स्रोत ग्रामीण
बागपत, बड़ौत। कुर्डी टीले पर भारतीय विरासत संस्थान के द्वारा शनिवार को उत्खनन किया गया। जहां पुरातत्वविद नए पुरावशेषों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं टीले पर शोध करने के लिए जल्द नए शोधार्थी पहुंचेंगे। कुर्डी टीले पर खोदाई में पुरातत्वविदों समेत 14 शोधार्थियों की टीम लगी हुई है। यहां पर 12 ट्रेंचों में उत्खनन करने का काम किया जा रहा है। ट्रेंचों में करीब दो फीट गहराई तक खोदाई की जा चुकी है। जहां अब तक की खोदाई में मृदभांड, बड़ी ईंटें सामने आईं हैं।
खोदाई में अब पुरातत्वविदों को नए पुरावशेषों की तलाश है। टीले पर शोध करने के लिए जल्द ही नए शोधार्थी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ट्रेचों की ऊपर खोदाई अभी मजदूरों के द्वारा कराई जा रही है। महत्वपूर्ण पुरावशेष नजर आने पर पुरातत्वविद व शोधार्थी छोटे औजारों से खोदाई करेंगे।
वहीं तिलवाड़ा टीले पर शनिवार को उत्खनन का कार्य किया गया। यहां पर अभी तक एक ट्रेंच को छोड़कर किसी भी ट्रेंच में पुरातत्वविदों को सफलता नहीं मिली है। पूरी टीम इस ट्रेंच में ही खोदाई करने में जुटी हुई है। बाहरी लोगों को ट्रेंचों तक पहुंचने की अनुमति नहीं है।