फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Approval on the budget of 168.2 crores in the District Planning Committee meeting

जिला योजना समिति की बैठक में 168.2 करोड़ के बजट पर अनुमोदन

Fri, 12 Mar 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Approval on the budget of 168.2 crores in the District Planning Committee meeting
बागपत कलक्ट्रेट में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी डॉ. धर्म सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 45 विभागों के लिए 168.2 करोड़ की विकास योजना का बजट अनुमोदित किया गया। प्रभारी मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी ने अधिकारियों को आम जनमानस तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और जनप्रतिनिधियों की समस्या को मानक के अनुरूप निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिला योजना समिति की बैठक में कृषि विभाग 54 लाख, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत गन्ना विकास विभाग के लिए 2254.62 लाख रुपए, इसमें से उन्नतशील गन्ना बीज उत्पादन वितरण के लिए 11.29 लाख रुपए, बीज भूमि उपचार कार्यक्रम के लिए 7.18 लाख रुपए, पेड़ी प्रबंधन कार्यक्रम के लिए 4.23 लाख रुपए, अंतरग्रामीण सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत 2231.92 लाख रुपए, पशु पालन विभाग के लिए 441.08 लाख रुपए, पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा रोग निदान सेवाओं के सुधार एवं विस्तार के लिए 321.68 लाख रुपए, गाय-भैंसों में कृत्रिम गर्भाधान बैंक के माध्यम से प्रजनन की सुविधा का सुधार एवं विस्तार के लिए 119.20 लाख रुपए, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 1767.73 लाख रुपए, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के लिए 294.78 लाख रुपए, सड़क व पुल के लिए 250 लाख रुपए। ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 850 तथा नवीन ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 120000 रुपए, स्थानीय पर्यटन विकास के लिए 140 लाख रुपये सहित 168.2 करोड़ रुपए के बजट पर अनुमोदन किया गया। बैठक में डीएम राज कमल यादव, विधायक योगेश धामा, सहेंद्र सिंह रमाला, केपी मलिक, एडीएम अमित कुमार सिंह, डीएसटीओ एमपी सिंह, सीएमओ डॉ. आरके टंडन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed