फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Applications for the second phase of admission under RTE will be open from today

Baghpat News: आरटीई के तहत प्रवेश को दूसरे चरण के लिए आज से होंगे आवेदन

Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Applications for the second phase of admission under RTE will be open from today
बागपत। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के प्रवेश के लिए दूसरे चरण के आवेदन बृहस्पतिवार से शुरू होंगे। दूसरे चरण के लिए 19 जनवरी तक आवेदन किए जाएंगे और चयनित बच्चों को अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए सत्र में दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कापी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एक दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले चरण में एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक कुल आठ सौ से अधिक बच्चों का चयन किया गया।
विज्ञापन

अब दूसरे चरण के प्रवेश की कवायद शुरू हो गई है। दो जनवरी से इसके लिए विभागीय पोर्टल खुल जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी ने बताया कि दो से 19 जनवरी तक आवेदन लिया जाएगा। उसके बाद आवेदनों का सत्यापन होगा। 24 जनवरी को लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन और 27 जनवरी तक प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीसरे चरण के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। तीनों चरणों में चयन होने वाले बच्चों को अप्रैल माह में नया सत्र शुरू होते ही दाखिला कराया जाएगा, ताकि बच्चे शिक्षा से वंचित न रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed