फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Application for correction of marks till 27

बोर्ड परीक्षा में अंक सुधार के लिए 27 तक होंगे आवेदन

Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Application for correction of marks till 27
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा ने छात्रों को अंक सुधार का मौका दिया है। इसके लिए छात्रों को 27 अगस्त तक आवेदन करना होगा। प्रधानाचार्य 29 अगस्त तक छात्रों के आवेदन जांच कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। अंक सुधार के लिए परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। आवेदन का प्रारूप बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि छात्र 27 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट से आवेदन प्रारूप डाउनलोड कर सूचना भरकर विद्यालय के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराएंगे। प्रधानाचार्य छात्रों के आवेदनों की जांचकर 29 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। निर्धारित समय में आवेदन अपलोड न करने पर संबंधित प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अंक सुधार परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही परीक्षार्थियों के अंतिम मानकर प्रमाण पत्र-सह-अंकपत्र जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed