{"_id":"680d339ef3e7da80a408bd48","slug":"apoorva-of-dhanora-won-the-gold-medal-in-wushu-championship-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-130420-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वुशू चैंपियनशिप में धनौरा की अपूर्वा ने स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वुशू चैंपियनशिप में धनौरा की अपूर्वा ने स्वर्ण पदक जीता
Sun, 27 Apr 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
धनोरा सिल्वर नगर की पदक विजेता अपूर्वा पदक दिखाती हुई। स्रोत:स्वयं
बिनौली। गौतमबुद्ध नगर के दादरी में हुई प्रदेश स्तरीय सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप में अपूर्वा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी का धनौरा सिल्वरनगर पहुंचने पर स्वागत किया गया।
गौतमबुद्ध नगर के दादरी में 18 से 20 अप्रैल तक प्रदेश स्तरीय सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप कराई गई थी। वहां प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। धनौरा सिल्वरनगर की अपूर्वा ने 30 किलो में स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतने पर परिजनों व लोगों में खुशी छा गई। खिलाड़ी ने इससे पहले भी कई पदक जीते है।
शनिवार को गांव में पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया। बताया कि खिलाड़ी का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है और वह तमिलनाडू खेलने के लिए जाएगी। इस दौरान सत्यवीर राठी, थान सिंह प्रधान, डाॅ. सुशील वत्स, बिट्टू राणा, वीर सिंह प्रधान, शुभम राठी, जयप्रकाश राणा, चंद्रपाल राणा मौजूद रहे।