अनुराधा अच्छवान को मिला उत्कृष्ट कवयित्री सम्मान
अग्रवाल मंडी टटीरी। अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में द क्रेजी टेल्स व प्रभु श्री राम प्रीमियम की ओर से 101 विशिष्ट महिलाओं को वुमन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। बुढेड़ा गांव की बहू कवयित्री अनुराधा अच्छवान को उत्कृष्ट कवयित्री के खिताब से नवाजा गया।
पति सिद्धार्थ ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह की मुख्य अतिथि विधायक राखी बिड़ला, विशेष अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स अमनप्रीत, दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सौरभ भारद्वाज, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में रितु सांगवान मौजूद रहीं। कार्यक्रम के संयोजक अमृता ,मनीष मिश्रा रहे। कार्यक्रम में बुढेड़ा गांव की बहू प्रसिद्ध कवयित्री अनुराधा अच्छवान को उत्कृष्ट सृजन के लिए सम्मानित किया गया। अनुराधा अच्छवान को इससे पूर्व रानी लक्ष्मीबाई काव्यश्री सम्मान, कलम के सिपाही सम्मान, श्रेष्ठ कवयित्री, महादेवी वर्मा शक्ति सम्मान, मातृभूमि गौरव सम्मान और नीरज काव्यश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।