फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-social elements to break the sculptures presented

असामाजिक तत्वों ने मूर्तियां कर दीं खंडित

Tue, 15 Nov 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 15 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements to break the sculptures presented
बासौली गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित की गई हनुमान जी की मूर्ति। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के बासौली गांव में रविवार की रात्रि में असामाजिक तत्वों ने गांव के मंदिर में लगी हनुमान और नाग देवता की मूर्ति खंडित कर दी। सोमवार को ग्रामीण  घटना की जानकारी लगी। इस संबंध में ग्राम प्रधान के पति ने थाना रमाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


 बासौली गांव मेें प्राचीन मंदिर है। इसमें हनुमान और नाग देवता की मूर्ति स्थापित है। रविवार की रात्रि में असामाजिक तत्वों ने बासौली गांव मेें माहौल खराब करने के लिए हनुमान और नाग देवता की मंदिर को खंडित कर दिया। असामाजिक तत्व नाग देवता की पीतल की मूर्ति भी चुराकर भी ले गए। सोमवार की सुबह ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो खंडित मूर्तियों को देखकर तंग रह गए। सूचना पर सैकड़ों लोग मंदिर में पहुंचे और घटना को लेकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोग कार्रवाई की मांग करते हुए उलझ गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। घटना को लेकर ग्राम प्रधान के पति कुलदीप ने रमाला थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण    स्थिति बनी है। इआक्रोश जताने वालों में मुख्य रूप से कृष्णपाल, अनुज, कृपाल, जगवीर, शिवकुमार मास्टर, ओमप्रकाश मुखिया, धीरज मुखिया, सुरेश आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed