फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-coronavirus vaccine given to teenagers in school

किशोरों को विद्यालय में लगवाया कोरोनारोधी टीका

Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anti-coronavirus vaccine given to teenagers in school
हमने तो लगावा ली वैक्सीन आप भी लगवाएं: आचार्य जय सागर कन्या इण्टर कालेज में कोरोना टीका लगवाने के ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत/बिनौली/अमीनगर सराय। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज व गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना गुलियाना में कैंप लगाकर किशोरों का टीकाकरण किया गया। कैंप में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

श्री यमुना इंटर कॉलेज में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने छात्र-छात्राओं को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने व लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण और गाइडलाइन का पालन करने से ही कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। गुुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में एएनएम अनीता वर्मा व अनुराधा ने छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया। स्कूल के प्रबंधक डॉ सुनील आर्य ने बच्चों को उचित दूरी, मास्क है जरूरी, सेनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, नितिन शर्मा, जितेंद्र आर्य, चंद्रवीर सिवाच मौजूद रहे। उधर, अमीनगर सराय के आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में 92 छात्राओं ने कोरोना का टीका लगवाया। इस अवसर पर रीना शर्मा व राधा रानी, अनिता शर्मा, अनिता जैन, दिनेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed