फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-coronary vaccine introduced in 2524 in six centers

छह केंद्रों पर 2524 को लगा कोरानारोधी टीका

Tue, 20 Apr 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Anti-coronary vaccine introduced in 2524 in six centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को जनपद में छह केंद्रों पर 42 सत्र लगाए गए थे। यहां पर चार हजार दो सौ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन मंगलवार को लक्ष्य से कम लोग वैक्सीन लगाने पहुंचे। महज 60.10 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
उन्होंने बताया बागपत में नौ सत्र में 900 में से 587, बड़ौत में सातवें सत्र में 700 में से 500, बिनौली में दसवें सत्र मेें 1000 में से 460, छपरौली में पांचवें सत्र में पांच सौ में से 250, खेकड़ा में पांचवें सत्र में पांच सौ में से 347 और पिलाना में छठवें सत्र में से 600 में से 380 को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन के सौ नागरिकों को टीके लगाए हैं। केंद्र प्रभारी डॉ. श्वेता यादव ने बताया मंगलवार को एक सौ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन टीके लगाए गए हैं। टीकाकरण में मुकेश कुमार ,पिंकी, अनीता ,रीति ,प्रीति, अन्नू, दीपचंद आदि का विशेष सहयोग रहा। डॉ. श्वेता यादव ने 45 वर्ष से ऊपर सभी नागरिकों से करोनारोधी वैक्सीन के टीके लगवाने की अपील की । उन्होंने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण निशुल्क लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली में 250 को लगाई कोरोना वैक्सीन
छपरौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छपरौली सहित पांच गांवों में मंगलवार को कैंप लगाकर 250 व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई ।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि सीएचसी छपरौली में 30, लूंब में 40, मुकुंदपुर में 90, रठौडा 40, तुगाना गांव में 50 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। सभी लाभार्थियों को टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन रूम में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया। डॉ. अरविंद मलिक ने क्षेत्र वासियों से कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed