{"_id":"6682a3db5d368a6ef3040f16","slug":"another-notice-to-the-contractor-on-irregularity-in-cleaning-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-111005-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सफाई में अनियमितता पर ठेकेदार को एक और नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सफाई में अनियमितता पर ठेकेदार को एक और नोटिस
Tue, 02 Jul 2024 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जहां एक ओर चेयरपर्सन व ईओ नगर में चल रहे सफाई कार्य मेंं पारदर्शिता बरतने व मानक के अनुरूप सफाई पर जोर दे रहे हैं, वहीं ठेकेदार अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं कर रहा है। सफाई में अनियमितता बरतने पर ठेकेदार को पहले नोटिस जारी किया जा चुका है, फिर भी सफाई कार्य सही ढंग न होेने पर एक बार फिर से ईओ ने ठेकेदार को नोटिस थमा दिया।
मानकों के विपरीत व धीमी गति से की जा रही नाला सफाई पर नाराज अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने वार्ड नंबर 15 की नाला सफाई का निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें विधिवत रूप से नाला सफाई नहीं मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार संजय राणा को नोटिस जारी कर दिया।
अधिशासी अधिकारी का कहना है कि सफाई का कार्य पहले से ही काफी लेट हो चुका है। इसके बावजूद नाला सफाई का कार्य विधिवत रूप से नहीं होना नगर पालिका के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा नाला सफाई ठीक से नहीं होने के कारण पहले भी नोटिस जारी किए गए हैं। इसकी बावजूद सफाई में अनियमितता मिल रही है जो ठीक नहीं है।