फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Another investigation started against JIP member Subhash Gurjar

जिपं सदस्य सुभाष गुर्जर पर दबाव की सियासत

Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Another investigation started against JIP member Subhash Gurjar
बुधवार को ही सीएसएसडी कॉलेज की मान्यता के संबंध में कार्रवाई की संस्तुति की गई थी
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीआईओएस मेरठ ने गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज के संबंध में सौंपी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वार्ड 15 के जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर के खिलाफ एक ओर जांच शुरू हो गई है। बुधवार को ही उनके नौराजपुर स्थित सीएसएसडी कॉलेज की मान्यता के संबंध में कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। बृहस्पतिवार को डीआईओएस मेरठ ने सुभाष गुर्जर मेरठ के पांचली खुर्द स्थित गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं और नियुक्तियों में धांधली आदि की शिकायत पर दो प्राचार्यों को जांच सौंपी है। जांच अधिकारियों ने उन्हें शुक्रवार को तलब किया है। उधर, सुभाष गुर्जर ने इस कार्रवाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दबाव की सियासत बताया है।
सुभाष गुर्जर मेरठ के पांचली खुर्द स्थित गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भी हैं। रविंद्र कुमार नाम के व्यक्ति ने डीआईओएस मेरठ से उनकी शिकायत की है। उन पर वित्तीय अनियमितता, फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने, नियुक्तियों में धांधली के आरोप लगाए हैं। डीआईओएस मेरठ ने राजकीय इंटर कॉलेज महादेव के प्राचार्य शैलेंद्र सक्सेना और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ रोड मेरठ की प्राचार्य पूनम गोयल को जांच सौंपी है। जांच अधिकारियों ने सुभाष गुर्जर को शुक्रवार को तलब किया है।
विज्ञापन

मेरठ के अधिकारियों ने डीएम बागपत को भी भेजी प्रतिलिपि
जांच अधिकारियों ने सुभाष गुर्जर को तलब करने को जो पत्र भेजा है, उसकी प्रतिलिपि डीएम मेरठ और डीआईओएस मेरठ को भेजी है। मगर, हैरानी की बात ये है कि इसकी प्रतिलिपि डीएम बागपत को भी भेजी गई है। जबकि डीएम बागपत का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सुभाष गुर्जर पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधियों के किसी षडयंत्र के सामने नहीं झुकूंगा : सुभाष गुर्जर
सुभाष गुर्जर का कहना है कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर मुझ पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें एक महिला भी शामिल है। मैं मेरठ में नौकरी करता हूं। कॉलेज भी मेरठ में है, ऐसे में पत्र की प्रतिलिपि डीएम बागपत को भेजे जाने से इसमें षडयंत्र की बू आ रही है। मेरी वोट बागपत की जनता की अमानत है। किसी भी कीमत पर विरोधियों के षडयंत्र के सामने नहीं झुकने वाला नहीं हूं। जरूरत पड़ी तो अपने पद से भी इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन अपनी वोट रालोद के अलावा किसी ओर को नहीं दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed