फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Another accused arrested in smuggling fake remdesivir

नकली रेमडेसिविर तस्करी में एक और आरोपी दबोचा

Fri, 02 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in smuggling fake remdesivir
बागपत। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी सुखपाल चौहान उर्फ एसपी चौहान को गिरफ्तार कर लिया। वह शामली का रहने वाला है और वर्तमान में पंजाब के जीरकपुर में रहता है। उसके पास से पुलिस ने लैपटॉप व मोबाइल बरामद किया। आरोपी का कहना है कि वह एक अन्य साथी से इंजेक्शन खरीदता था।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रवंदना चौक पर एक्सयूवी गाड़ी से 19 मई को 60 इंजेक्शन रेमडेसिविर बरामद किए थे। कार सवार आरोपी मनमोहन व उसके बेटा मुकुंद निवासी गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर व बिशन निवासी सलेमपुर चौक रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से बताया था कि पंजाब के जीरकपुर से सुखपाल चौहान उर्फ एसपी चौहान के जरिए 92 इंजेक्शन खरीदकर मुजफ्फरनगर लाए थे। 32 इंजेक्शन उसके दूसरे बेटे विशाल ने बेच दिए। 60 इंजेक्शन को सप्लाई करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जांच में ये इंजेक्शन नकली पाए गए थे। पुलिस ने सुखपाल और विशाल को गिरफ्तार के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

विवेचक एसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी सुखपाल को शुक्रवार को गौरीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह मूलरूप से शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के मंदिरवाला का रहने वाला है, वर्तमान में जीरकपुर में रहता है। उसके पास से लैपटाप व मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में सुखपाल ने बताया कि उसने किसी मंदीप से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदे थे, जिससे मोबाइल पर बातें होती थी। मंदीप कहां का निवासी है तथा इंजेक्शन कहां से लाता था, उसे इसकी जानकारी नहीं है। उसका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है। एसआई का कहना है कि आरोपी मंदीप व विशाल की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed