फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Annual day of school celebrated on the theme of upbringing a new thinking

Baghpat News: परवरिश एक नई सोच की थीम पर मनाया स्कूल का वार्षिकोत्सव

Sun, 25 Feb 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 25 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Annual day of school celebrated on the theme of upbringing a new thinking
बागपत के इंद्रप्रस्थ प​ब्लिक स्कूल के वा​र्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र - फोटो : Samvad
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल का शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में परवरिश एक नई सोच थीम पर अभिभावकों को बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति से सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अध्यक्ष अजय चौधरी, निदेशक अक्षय चौधरी, प्रबंध समिति सदस्य अविका चौधरी, आंचल चौधरी व प्रधानाचार्य मेघना दहिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य को आकार देने में शिक्षा की भूमिका होती है। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में जेईई मेडिकल, सिविल सर्विसेज, चार्टर्ड अकाउंटेंट व अन्य क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मेघना दहिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रही।

बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र

बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed