{"_id":"65bd536344e48f66880a1677","slug":"announcement-to-deposit-destitute-cows-in-singhawali-ahir-police-station-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106377-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिंघावली अहीर थाने मेें निराश्रित गोवशों को जमा करने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिंघावली अहीर थाने मेें निराश्रित गोवशों को जमा करने का ऐलान
Sat, 03 Feb 2024 02:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
गावड़ी के राजेश पायलट स्कूल में किसानों की पंचायत में बोलते चौधरी नरेश टिकैत। संवाद
बागपत, बिनौली। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गावड़ी के राजेश पायलट पब्लिक हाईस्कूल में हुई किसानों की महापंचायत में भाकियू पदाधिकारियों ने निराश्रित गोवशों का जल्द समाधान न होने पर क्षेत्र के गाेवशों को सिंघावली अहीर थाने में जमा करने की चेतावनी दी गई। कहा कि किसानों के हकों व समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सरकार से आरपार की लड़ाई भी लड़ेंगे।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि विद्युत निगम की अवैध छापेमारी, आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसल का नुकसान, नलकूपों पर जबरदस्ती मीटर लगाना, गन्ना मूल्य कम वृद्धि गन्ना भुगतान, देहात में सड़कों की बदहाली व पुलिस प्रशासन द्वारा बिना वजह लोगों को परेशान करना अब सहन नहीं किया जाएगा। किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संगठित होकर अनुशासन में रहकर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें। यूनियन उनके साथ है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग के अधिकारियों व मिल अधिकारियों को सुधर जाने की नसीहत दी। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा की यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी और निराश्रित गोवंश को इकट्ठा कर सिंघावली अहीर थाने में जमा कर देने की चेतावनी दी है। पंचायत में यूनियन के पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पंचायत की अध्यक्षता अतर सिंह ने और संचालन देवेंद्र सिंह गुर्जर ने किया। पंचायत में पूर्व राज्य मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, ओमपाल सिंह, इस्लाम प्रधान दरकावदा, मेनपाल सिंह चौहान, दिनेश गुर्जर, महाराम सिंह, इंद्रपाल सिंह, डॉ. महताब सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।