{"_id":"6015a8ff8ebc3ef91b17ce8b","slug":"anjali-is-first-in-slogan-competition-baraut-news-mrt5228397107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लोगन प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लोगन प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की एनएसएस की द्वितीय इकाई का शिविर संपन्न
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। स्वयं सेविकाओं ने कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने का संदेश दिया। स्लोगन प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम रहीं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीता के निर्देशन में प्रथम चरण में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंजलि ने प्रथम स्थान, अंजू ने द्वितीय व रजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे चरण में सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार ने स्वयं सेविकाओं को कोरोना महामारी से बचाव के लिए साफ-सफाई व सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने का आह्वान किया। शिविर में रिया मलिक, मनीषा, साक्षी, मानसी, रिया तोमर का योगदान रहा। उधर, जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि निगम की देखरेख में हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश चंद शर्मा ने शहीद दिवस पर अपने विचार रखे। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं की शहीद दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रथम स्थान पर दीपिका पांचाल, द्वितीय स्थान पर ईशा शर्मा एवं तृतीय स्थान पर अनमता खान रही। वहीं, प्रथम इकाई का एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। विजयपाल, डॉ धर्मेंद्र वर्मा, डॉ जीपी सिंह, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता, डा मुकेश कुमार, सुरेंद्र, जितेंद्र, सुभाष गंगवार, जयदेव शर्मा, वीरेंद्र, योगेंद्र, रिंकू का योगदान रहा।