फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angry youth blocked Delhi-Yamunotri highway due to lack of examination in Baghpat

UP: बागपत में परीक्षा न होने से नाराज युवाओं ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किया जाम, पुलिस से नोक-झोंक

Sun, 07 Aug 2022 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Aug 2022 12:36 PM IST
सार

बागपत जनपद के स्याद्वाद कॉलेज में एडमिट कार्ड देने के बावजूूद परीक्षा न कराए जाने से नाराज छात्रों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से नोक-झोंक भी हुई।

विज्ञापन
Angry youth blocked Delhi-Yamunotri highway due to lack of examination in Baghpat
हाईवे जाम करते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में स्याद्वाद कालेज के छात्रों ने परीक्षा न होने के विरोध में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस टीम के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राें को काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन


इस दौरान छात्रों की पुलिस से नोक-झोंक भी हुई। पुलिस ने छात्रों को जैसे-तैसे समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस के समझाने पर छात्रों ने तकरीबन आधा घंटे बाद जाम खोला। वहीं काॅलेज के प्रधानचार्य ने छात्रों को अगले माह परीक्षा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pro Kabaddi Season 9: मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर की 20 लाख की लगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार सुबह तकरीबन 25-30 छात्रों ने जाम लगा दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के लिए कॉलेज द्वारा एडमिट कार्ड दे दिए गए थे। लेकिन रविवार को बारिश के बावजूद जब वे परीक्षा केंद्र पर गए तो वहां परीक्षा नहीं कराई गई और उन्हें वापस भेज दिया।

छात्र कॉलेज पहुंचे तो वहां भी उन्हें कोई सही जवाब नहीं दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। 

जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया। वहीं छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा अगले माह परीक्षा कराने के आश्वासन पर ही जाम खोला। वहीं छात्रों के जाम लगाने के बाद तकरीबन आधा घंटा यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed