फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anger erupted over the murder of forest department clerk

वन विभाग के लिपिक की हत्या पर फूटा गुस्सा

Thu, 08 Jul 2021 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the murder of forest department clerk
बड़ौत (बागपत)। वन विभाग अमरोहा में तैनात लिपिक की बिजनौर में चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को सहायक वन कर्मचारी संघ के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पूर्वी यमुना नहर स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

सहायक वन कर्मचारी संघ के मंडल महामंत्री रविकांत चौधरी के नेतृत्व में वन कर्मी कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने वन विभाग के लिपिक की हत्या पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। रविकांत चौधरी ने कहा कि अब विभाग में नौकरी करना सुरक्षित नहीं रह गया है। पुलिस प्रशासन का पूर्णरूप से सहयोग न मिलने के कारण हर समय वन कर्मियों की जान खतरे में रहती है। अमरोहा वन विभाग के लिपिक भानुप्रताप की बिजनौर क्षेत्र में चाकुओं से गोदकर हत्या की गई। इससे प्रतीत होता है कि अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। उन्होंने जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर वन संरक्षक संघ से वन रक्षक संजय कुमार, मोहित कुमार, मनोज, मदनपाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed