फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anger among teachers for not getting payment for checking copies

कॉपियां जांचने का भुगतान न मिलने पर शिक्षकों में रोष

Tue, 15 Jun 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Anger among teachers for not getting payment for checking copies
बड़ौत। बावली रोड़ पर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें गत वर्ष की इंटर बोर्ड की कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों का भुगतान न मिलने पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन

शिक्षक नेता वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग की मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी। जल्द ही शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीआईओएस सहित शिक्षा विभाग के आला अफसरों से मिला जाएगा। उन्होंने कहा कि गत वर्ष यमुना इंटर कॉलेज बागपत में जिन शिक्षकों ने इंटर बोर्ड की कॉपियां जांची थी, उनमें अधिकांश शिक्षकों का अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। चौगामा दाहा के शिक्षक रामफल सिंह गत 31 मार्च 2021को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें न तो पेंशन मिली है और न जीपीएफ का भुगतान हो सका है। नई पेंशन के सेवानिवृत्त शिक्षकों को गत दो वर्षों से पेंशन व जीपीएफ का भुगतान न होने से उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दिगंबर जैन बड़ौत, हरचंदमल जैन टीकरी सहित सभी तक 15 विद्यालयों के शिक्षकों को माह मई का वेतन भुगतान नहीं हो सका है। जिला मंत्री सत्यवीर सिंह व मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा ने बताया कि देवनागरी, खट्टा प्रहलादपुर, जैन खेकड़ा, जनता वैदिक बड़ौत, खामपुर लुहारी, शीलचंद अमीनगर सराय, जनपद के शिक्षकों का चयन वेतनमान तथा पदोन्नति मान्य नहीं की जा रही है। जनता वैदिक तथा दिगंबर जैन बड़ौत में प्रबंध समिति शून्य होने पर इन विद्यालयों के शिक्षकों के प्रकरणों का निस्तारण न कर उन्हें भुगत लेने की धमकी दी जा रही है। बताया कि आगामी 17 जून को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर जनपद के शिक्षकों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed