फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anger against China, protested by burning effigy

चीन के खिलाफ गुस्सा, पुतला फूंककर जताया विरोध

Fri, 19 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Anger against China, protested by burning effigy
बागपत। गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद जिले में गम और गुस्से का माहौल है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चीन का पुतला घसीटकर फूंका गया। लोगों ने कहा कि चीन की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सरकार को अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर राष्ट्रवंदना चौक पर चीन का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। युवा एकता समिति कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को घाटी में चीन की कायरना हरकत की निंदा करते हुए राष्ट्रवंदना चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। इसके बाद राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की। समिति के प्रदेश महामंत्री हसनपुर ग्राम प्रधान नवीन शर्मा, नीरज शर्मा, रिंकू भारद्वाज, अजय, अनुज शर्मा, अरशद, कपिल भारद्वाज, शहीद अहमद, राजीव प्रधान, रोजश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुतला घसीटते हुए आग के हवाले किया। अजय शर्मा, सतीश रुहेला, सोनू शर्मा, रजत उपाध्याय, सुशील चौहान, प्रविंद्र जाटव, नरेश, मोनू, रिंकी सैनी मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिल्लु प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। डॉ शकील अहमद, नगेंद्र सिंह, सचिन राजपूत, फुरकान पहलवान, सोनू हसन, कर्मवीर प्रधान, डॉ शालिनी राकेश, अनुज यादव, अमित शर्मा, विवेक वर्धन शर्मा, शफीक सलमानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में पूर्व चेयरमैन शकुंतला शर्मा के आवास पर शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रेम शंकर शर्मा, सरताज, देवेंद्र ठेकेदार, दीपक, आशु शर्मा, शिवम, आशीष मौजूद रहे।

चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ मेराजुद्दीन अहमद के आवास पर एक बैठक हुई। इसमें भारतीय सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त किया। हाजी मुस्तफा, सलीम सिद्दीकी, कुंवर रहीसुद्दीन, नसीम अहमद, हनीप पहलवान, हाजी मइनूद्दीन, बाबर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। उधर, आजाद समाज पार्टी ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण रैली निकाकर चीन का पुतला फूंका और चीन को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की गई। नजाकत अली, साबिर, नाजिम, इमरान, जाकिर, साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed