{"_id":"68f7d919ace38ae2a70d80d4","slug":"anganwadi-center-work-stopped-notice-given-to-contractor-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140556-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य बंद, ठेकेदार को नोटिस दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य बंद, ठेकेदार को नोटिस दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मवीकलां गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण
- 20 दिन में कार्य पूरा नहीं होने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मवीकलां गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य कई दिन से बंद होने पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस देकर 20 दिन में कार्य पूरा नहीं होने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया था और केंद्र निर्माण में लापरवाही बरती जा रही थी। ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा था और कार्य भी बंद मिला। उन्होंने ठेकेदार से जवाब मांगा तो वह नहीं दे सका। उन्होंने कहा कि कार्य को समय से पूरा किया जाए और इसमें लापरवाही बरतने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि अभी आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए बजट जारी नहीं किया गया है, जिससे परेशानी हो रही है। उन्होंने जल्द ही बजट जारी करने के निर्देश दिए। वहीं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता को केंद्र के निर्माण की जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा, हरीश कुमार, इंद्रजीत कुमार आदि मौजूद रहे।