{"_id":"6a1c919dd58a32ffc101f90d","slug":"an-interchange-will-be-constructed-on-the-expressway-in-the-jain-pilgrimage-town-of-baragaon-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-152642-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जैन तीर्थ नगरी बड़ागांव में एक्सप्रेसवे पर बनेगा इंटरचेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जैन तीर्थ नगरी बड़ागांव में एक्सप्रेसवे पर बनेगा इंटरचेंज
विज्ञापन
खेकड़ा। जैन तीर्थ नगरी बड़ागांव से एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अब गलत साइड से नहीं चलना पड़ेगा। एक्सप्रेसवे पर एक इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। इसका शिलान्यास रविवार को रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने भूमि पूजन कर किया।
पहले जैन तीर्थ नगरी बड़ागांव से गाजियाबाद की तरफ आने-जाने के लिए वाहन चालकों को सड़क के गलत दिशा में चलना पड़ता था। इससे अक्सर हादसे होने का खतरा बना रहता था और कई बार टोल कर्मियों से भी झगड़े होते थे। आसपास के गांवों के लोग और वाहन चालक लंबे समय से इंटरचेंज बनवाने की मांग कर रहे थे। राजकुमार सांगवान ने भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर यह मांग उठाई थी। एनएचएआई ने इस मांग को स्वीकार करते हुए इंटरचेंज निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया है। सांसद सांगवान ने रविवार को भूमि पूजन और फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को गाजियाबाद आने-जाने के लिए गलत दिशा में नहीं चलना पड़ेगा। पहले एक्सप्रेसवे पर केवल हरियाणा की तरफ आने-जाने की सुविधा थी, गाजियाबाद की ओर कोई सुविधा नहीं थी। यह इंटरचेंज वाहन चालकों की पुरानी परेशानी को दूर करेगा। पुरामहादेव मंदिर और बड़ागांव जैन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे लाभ मिलेगा। इस मौके पर रोहित प्रधान निनाना, देवेंद्र त्यागी, विनोद कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
आवागमन होगा सुरक्षित और सुगम
इस इंटरचेंज के निर्माण से गाजियाबाद की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले एक्सप्रेसवे पर केवल हरियाणा की तरफ आवागमन की सुविधा थी। इससे गाजियाबाद की ओर जाने में दिक्कत होती थी। अब गलत साइड से चलने की मजबूरी खत्म होगी, जिससे सड़क हादसे कम होंगे।