{"_id":"6962a1533cf7231f350a4457","slug":"an-fir-has-been-registered-against-ten-people-including-a-samajwadi-party-leader-for-allegedly-trapping-the-father-of-an-ias-officer-in-a-honeytrap-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-144929-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आईएएस अधिकारी के पिता को हनीट्रैप में फंसाने में सपा नेता समेत दस पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आईएएस अधिकारी के पिता को हनीट्रैप में फंसाने में सपा नेता समेत दस पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बागपत। आईएएस अधिकारी के पिता को हनीट्रैप में फंसाकर ठगी करने के प्रयास में सपा नेता शफीक सलमानी, उसके बेटों, दो महिलाओं समेत दस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों सनी निवासी कंकरखेड़ा जिला मेरठ और सतीश निवासी ठाकुरद्वारा मोहल्ला बागपत को गिरफ्तार किया। इनको कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
आईएएस अधिकारी के पिता को एक सप्ताह पहले फोन करके एक युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी बताकर बातचीत शुरू की। उसने कहा कि एक महिला ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगा शिकायत दी है और इस मामले में वह उनकी बातचीत करा सकता है। फोन करने वाले ने आईएएस अधिकारी के पिता के खिलाफ आई शिकायत में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लखनऊ से दबाव आने की बात भी कही। रुपये मांगने का भी जिक्र किया गया।
दोनों के बीच 14 मिनट 20 सेकेंड तक बातचीत हुई। इसके बाद आईएएस अधिकारी के पिता ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी को कॉल रिकॉर्डिंग दी गई तो कई वीडियो रिकॉर्डिंग भी दी गईं। उन वीडियो रिकॉर्डिंग में आईएएस अधिकारी के पिता को फंसाने की साजिश रचने में सपा नेता समेत कई के नाम महिला व उसका पति ले रहा है। एसपी सूरज कुमार राय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मुगलपुरा के रहने वाले सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शफीक सलमानी, उसके बेटों कामिल व आदिल, मोहल्ला ठाकुरद्वारा के सतीश, मेरठ कंकरखेड़ा के सन्नी, एकता कॉलोनी के शहजाद उर्फ गूंगा, इरशाद मलिक समेत हरचंदपुर की महिला, उसके पति, लोनी की महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में सतीश व सन्नी को गिरफ्तार किया।
-सतीश से चल रहा विवाद, इसलिए रुपये हड़पने की साजिश रची
आईएएस अधिकारी के पिता से सतीश का बड़ा बाजार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जांच अधिकारी रामकुमार कुंतल ने बताया कि इसलिए ही सतीश ने अन्य के साथ मिलकर उनको फंसाने की साजिश रची। इसलिए ही पुलिस ने सबसे पहले साजिश रचने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य के साजिश में रहने के साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और कई वीडियो मिली हैं। उनके आधार पर अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन-
आईएएस के पिता को फोन करके हनीट्रैप में फंसाकर ठगी के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें दो आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेजे गए। अन्य को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -सूरज कुमार राय, एसपी