फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   An ambulance driver's challan cut, commotion in protest

एंबुलेंस चालक का चालान काटा, विरोध में हंगामा

Thu, 14 Dec 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 14 Dec 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
An ambulance driver's challan cut, commotion in protest
चेकिंग के दौरान वाहन चालक से बात करते एआरटीओ आरपी मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में बुधवार को एआरटीओ ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने और सीट बेल्ट न लगाने वाले कार चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में खलबली मच गई। चेकिंग के दौरान 108 एंबुलेंस चालकों का भी चालान काट दिया । इस पर उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा किया। 
विज्ञापन


एआरटीओ आरपी मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को शहर के मुख्य मार्गों पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया, इससे वाहन चालकों में खलबली मच गई। छपरौली चुंगी पर चेकिंग के दौरान जिवाना गांव में डिलीवरी का केस लेने जा रहे 108 एंबुलेंस चालक को रोका  तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इमरजेंसी कॉल के बाद वे सीएचसी से आनन-फानन में निकले हैं, लेकिन एआरटीओ ने उन्हें चेकिंग के लिए रोक लिया और बिना सीट बेल्ट लगाने पर उनका चलान काट दिया। जबकि, सीट बेल्ट पहले से ही टूटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सीट बेल्ट टूटने के बाद भी एआरटीओ आफिस से गाड़ी की फिटनेस सही दर्शाई है। उधर, आरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलने वाले 78 बाइक सवारों का और 45 वाहन चालकों का सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काटा गया है। उन्होंने कहा चेकिंग अभियान में कोई पक्षपात नहीं किया। 

हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं होने पर 156 चालान
बागपत। अपनी ही सुरक्षा को दांव पर लगाकर लोग दुपहिया और चौपहिया वाहन पर सफर कर रहे हैं। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने चेकिंग अभियान चलाया तो 156 चालान काटे गए। युवाओं को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित किया।


एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया  हेलमेट और सीट बेल्ट दिवस पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के राष्ट्र वंदना चौक और चमरावल रोड पर भी चेकिंग की गई। बगैर हेलमेट के 95 लोगों के चालान किए। इसके अलावा बगैर बगैर सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चल रहे लोगों का भी चालान किया । युवाओं को प्रेरित किया कि वह सीट बेल्ट का जरूर प्रयोग करें। हेलमेट से अपनी ही सुरक्षा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed