फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amrit Yoga being made on Holi, Holika Dahan will be auspicious during the tail period of Bhadra

होली पर बना रहा अमृत योग, भद्रा के पूंछ काल में शुभ रहेगा होलिका दहन

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Amrit Yoga being made on Holi, Holika Dahan will be auspicious during the tail period of Bhadra
09 बजकर आठ मिनट बृहस्पतिवार रात से दस बजकर 18 मिनट तक होलिका दहन का उत्तम योग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। इस बार होली पर्व पर अमृत योग बन रहा है। बुध और गुरु दोनों गृह कुंभ राशि में रहकर उत्तम योग बना रहे है। साथ ही चंद्रमा के सिंह राशि में रहने से सुख शांति का वरदान देंगे। होलिका दहन के लिए बृहस्पतिवार की रात नौ बजकर आठ मिनट से दस बजकर 18 मिनट तक उत्तम योग है। होलिका दहन के समय अग्नि में गुगल, लौंग और कपूर की आहुति देने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि होलिका दहन 17 मार्च और रंग 18 मार्च को है। होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में ही होता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को दिन में डेढ़ बजे से 18 मार्च को दिन में 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। धार्मिक ग्रंथों के आधार पर पूर्णिमा जिस दिन शाम को होती है, उसी दिन होलिका दहन किया जाता है। 18 को दोपहर में पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी, इसलिए होलिका दहन 17 मार्च को ही होगा। पंडित राजकुमार शास्त्री के अनुसार होली के पर्व में भद्रा का विशेष महत्व होता है। भद्रा के पूंछ काल में होलिका दहन करना शुभ माना जाता है। 17 मार्च को भद्रा का पूंछ काल रात्रि नौ बजकर आठ मिनट से रात्रि दस बजकर 18 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के बाद ही रंगोत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed