फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ambulances leave to save plants

पौधों को बचाने के लिए निकलती है एंबुलेंस

Thu, 04 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ambulances leave to save plants
बागपत। लॉकडाउन में जिंदगी की जद्दोजहद चल रही है। सबका जीने का अपना अंदाज और अपनी जरूरत हैं। संकट के इस दौर में प्रकृति को बचाने के लिए भी अनूठी पहल की गई है। लॉकडाउन को देखते हुए हरित प्राण एंबुलेंस बनाई गई ताकि पौधों को पानी दिया जा सके । इसके लिए रोजाना सड़कों पर घूमकर पेड़-पौधों को पानी दिया जाता है।
विज्ञापन

बड़ौत का हरित प्राण ट्रस्ट पेड़-पौधों को बचाने में जुटा है। ट्रस्ट से जुड़े लोग हरित एंबुलेंस के जरि पेड़-पौधों को खाद पानी के साथ कीटनाशक का छिड़काव कर रहे है। ट्रस्ट जिले में अब तक एक लाख पौधों का वितरण भी कर चुका है। बड़ौत निवासी ट्रस्ट के अध्यक्ष डाक्टर दिनेश बंसल बताते है कि वह पेशे से सर्जन है। करीब पांच वर्ष पूर्व उन्होंने उनके पास इलाज कराने अपने वाले लोगों को एक पेड़ देने का कार्य शुरू किया था और बाद में कुछ चिकित्सकों व शिक्षकों के साथ मिलकर हरित प्राण ट्रस्ट शुरू की। पांच साल में एक लाख से अधिक पौधे मरीजों को दिए है। किसी मरीज का पौधा खराब होने पर उसे दूसरा पौधा दिया जाता है।
विज्ञापन

मेरा परिवार है हर पौधा, सबका लेखा जोखा
बागपत। चिकित्सालय से जिसे भी पौधा दिया जाता है, उसका नाम, पता एबं मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित किया जाता है। ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर फोन के माध्यम से पौधे के बारे में जानकारी ली जाती है। व्हाट्सएप पर भी पौधे के फोटो भी मंगवाए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed