फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ambulance not reaching, pregnant pregnant

नहीं पहुंची एंबुलेंस, तड़पती रही गर्भवती

Sat, 05 Aug 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 05 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ambulance not reaching, pregnant pregnant
जिला अस्पताल में शिकायत करती आशा और भर्ती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टंकी में डीजल न होने के कारण एंबुलेंस के पहिये थमे हुए हैं। शुक्रवार को गर्भवती प्रसव पीड़ा के कारण तड़पती रही। अन्य मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

सीएम आदित्यनाथ योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की एंबुलेंस सेवा पोल खोल रही है। बागपत में चलने वाली एंबुलेंस को डीजल  नहीं मिल रहा है।

शुक्रवार को भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। रमाला क्षेत्र के जिवानी निवासी महिला रूबीना का कहना है कि उसकी देवरानी अंजुम को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हो रही थी। इसके लिए एंबुलेंस 102 पर कॉल की गई। पहले तो फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में कर्मचारी ने एंबुलेंस में डीजल न होने की बात कहीं।
विज्ञापन


वे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे।  विनयपुर गांव के आशा कमला ने बताया कि गांव की महिला को दो अगस्त को जिला अस्पताल में बच्चा पैदा हुआ था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद  प्रसूता को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेकड़ा निवासी विकास का कहना है कि वह सड़क हादसे में घायल हो गया था। एंबुलेंस को कॉल की। लेकिन डीजल न होने की बात करते हुए फोन काट दिया। इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

जल्द कराया जाएगा समस्या का समाधान 
सीएमओ डाक्टर सुषमा चंदा का कहना है कि एंबुलेंस डीजल के अभाव में बंद हो रही है। यह बड़ी समस्या हे। इसका निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed