फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amar Ujala Exclusive: Solar lights not installed in villages, fraud of embezzlement of lakhs rupees

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: सोलर लाइटों से सरकारी कागज रोशन, मौके पर अंधेरा, लाखों के गबन की आशंका

Fri, 22 Sep 2023 05:49 PM IST
कपिल kapil मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Sep 2023 05:49 PM IST
सार

Baghpat News : मामले की जांच बैठाते हुए भौतिक सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे संबंधित ठेकेदारों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: Solar lights not installed in villages, fraud of embezzlement of lakhs rupees
गांवों में अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले की ग्राम पंचायतों में सोलर लाइटें लगाने के नाम पर लाखों की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। जिन गांवों में लाइटें लगाई गई थीं, उनमें से अधिकांश गांवों में से या तो लाइटें गायब हैं या फिर लाइटें अक्रियाशील पाई गईं। इस कारण तकरीबन 234 लाइटों का भुगतान रोक दिया गया है। वहीं, मामले की जांच बैठाते हुए भौतिक सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे संबंधित ठेकेदारों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जिले में 244 ग्राम पंचायतें हैं। यहां पर रात के समय लोगों को अंधेरे में न चलना पड़े, इसके लिए अटल ज्योति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-2019 में जनपद में तकरीबन 1200 सोलर लाइटें अलग-अलग गांवों में लगाई गई थीं। एक सोलर लाइट लगाने के नाम पर तकरीबन 20 हजार की लागत दशाई गई थी, लेकिन लाइटों की खरीद-फरोख्त व लगाने के नाम पर जमकर हेराफेरी की गई। यह खुलासा लाइटों के दो बार किए गए भौतिक सत्यापन के बाद हुआ।

विज्ञापन

दो चरणों में किएं गए भौतिक सत्यापन के बाद 966 लाइटों का भुगतान तकरीबन 57 लाख 29 हजार कर दिया गया, लेकिन 234 लाइटों का भुगतान रोक दिया गया। क्योंकि इन लाइटों में से अधिकांश लाइटें या तो मौके से गायब हैं यानी नहीं लगाई गईं। वहीं कुछ लाइटें खराब हालत में पड़ी हैं। विपिन पुनिया, कपिल, हरेंद्र, सोनू, राहुल का कहना है कि यह लाइटें कब जलीं किसी को पता नहीं। यानी मौके पर लाइटें नहीं लगाई गई।

इसके अलावा हिमांशु, सुधीर, आशुतोष का कहना है कि लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। महज दिखावे की लाइटें लगी हैं, लेकिन यह जलती कभी नहीं। फिलहाल मामले में गोलमाल होने की आंशका को देखते हुए 234 लाइटों का तकरीबन 46 लाख 12 हजार रुपये का भुगतान रोक दिया गया है। डीएम व सीडीओ के आदेश पर मामले की जांच बैठा दी गई है और भौतिक सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी कार्य से जुड़े कुछ लोगों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत

विज्ञापन

सोलर लाइटें लगाने के मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल 234 लाइटों का भुगतान भी रोक दिया गया है। भौतिक सत्यापान के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया होगी। वहीं, जांच रिपोर्ट मिलने पर जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - ज्योति बाला बीडीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, आगे फिर जो हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed