फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amar Ujala Exclusive Report: Indian Meteorological Department to set up automated center in Baghpat

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: अब पल-पल के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, लाखों किसानों को होगा फायदा

Sun, 06 Jun 2021 02:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Jun 2021 02:21 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यहां पर जल्द ही स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना करने वाला है। इससे लाखों किसानों को फायदा होगा। पढ़िए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Indian Meteorological Department to set up automated center in Baghpat
स्वचालित मौसम केंद्र का फाउंडेशन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के खेकड़ा में कृषि विज्ञान केंद्र पर जल्द ही विशेष तकनीक से युक्त स्वचालित मौसम केंद्र तैयार हो जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना करा रहा है। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र में फाउंडेशन बनाकर तैयार कर दिया गया है। हैदराबाद से उपकरण भी आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इसकी स्थापना नहीं हो सकी। लेकिन अब जल्द ही हैदराबाद से टीम आकर इसे तैयार करेगी। इसके निर्माण से आगामी पांच-छह दिन के मौसम का सटीक पूर्वानुमान मिल सकेगा। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने किसानों को मौसम की मार से बचाने के लिए योजना तैयार की थी। कई राज्यों में किसानों को समय रहते मौसम के मिजाज की सही जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे उनकी फसल या पशु धन को भारी नुकसान पहुंचता है। कई बार ऐसा होता है कि जब तक किसान को मौसम विभाग की सूचना मिलती है, तब तक उसकी फसल बर्बाद हो चुकी होती है। यही जानकारी किसान को समय पर मिल जाए, इसके लिए दो सौ जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की तरफ से स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर और बागपत में इन केंद्रों की स्थापना होनी है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर किसान पहले से कर सकेंगे तैयारी
इस मौसम केंद्र से फसलों को मौसम की मार से काफी हद तक बचाया जा सकेगा। ये केंद्र किसान के लिए बहुत लाभदायक साबित होंगे। जिस इलाके में वह खेती करते हैं या पशु पालते हैं, वहां अगले पांच दिन में मौसम कैसा रहेगा, उन्हें ये सूचना समय रहते मिलेगी। इससे वह अपने कृषि कार्य में बदलाव कर सकते हैं। पशुओं के लिए चारा स्टॉक करना है या खेत में तैयार फसल को तेज बरसात से बचाने के लिए क्या करना है, वह मौसम विभाग की जानकारी के आधार पर आसानी से कर सकते हैं। किसानों के पास किसान पोर्टल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, दूरदर्शन, रेडियो, इंटरनेट और मोबाइल फोन पर एसएमएस से मौसम की सूचना पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक मौसम का पूर्वानुमान पुणे और दिल्ली से मिले डाटा के आधार पर लगाया जाता है। स्वचालित मौसम केंद्र शुरू होने से सटीक पूर्वानुमान लग सकेगा। जिसका फायदा किसानों को मिलेगा। - डॉ. संदीप चैधरी, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, खेकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed