{"_id":"626bb6995827e476143514d5","slug":"amar-ujala-abhiyan-health-adolescents-show-great-enthusiasm-in-vaccination-now-it-is-turn-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: किशोरों ने टीकाकरण में दिखाया खूब उत्साह, अब बच्चों की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: किशोरों ने टीकाकरण में दिखाया खूब उत्साह, अब बच्चों की बारी
Fri, 29 Apr 2022 03:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 29 Apr 2022 03:27 PM IST
सार
बागपत में कोरोनारोधी टीके की 12 से 14 वर्ष की उम्र वाले 49 हजार 299 को पहली व 320 को दूसरी डोज लग चुकी है। 15 से 18 वर्ष की उम्र वाले 83 हजार 565 को पहली और 51 हजार 833 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना रोधी टीका लगवाने में अभी तक किशोरों ने खूब उत्साह दिखाया। वहीं, अब बच्चों को टीका लगाने की तैयारी हो रही है। यहां किशोरों में टीका लगाने की गति शुरूआत में धीमी दिख रही थी। वहीं अब टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी है। यह बदलाव सबसे ज्यादा स्कूलों के कारण आया है। अब बच्चों को टीका लगाने की शुरूआत करने के आदेश मिलने पर भी स्कूलों का सहारा लिया जाएगा।
लक्ष्य से काफी दूर
यहां 12-14 वर्ष की उम्र वाले 55 हजार 197 को टीका लगाने का लक्ष्य है। शुरूआत में टीका काफी कम को लगाया गया था, लेकिन अब 49 हजार 299 को पहली डोज लग चुकी है। दूसरी डोज 320 को लगी है। वहीं 15 से 18 वर्ष की उम्र वाले 83 हजार 565 को पहली डोज लग चुकी है और 51 हजार 833 को दूसरी डोज लगाई गई है।
यह भी पढ़ें: बागपत: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, पांच घंटे बाद मां ने भी दम तोड़ा, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
सभी को टीका लगवाना चाहिए
मैंने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवा लिया है। टीका लगवाकर काफी अच्छा लगा और सभी को जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी है। -स्नेहा, कक्षा आठ
अब कोरोना का डर नहीं रहेगा
मैंने स्कूल में कैंप लगते ही टीका लगवा लिया है। क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। अब कोरोना का डर नहीं रहेगा और पढ़ाई भी अच्छे से होगी। -माही, कक्षा आठ
लक्ष्य जल्द पूरा हो जाएगा
किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी है। इसका लक्ष्य जल्द पूरा हो जाएगा। सरकार ने पांच से 12 वर्ष की उम्र वालों को टीका लगाने के लिए कहा है, लेकिन इसको लेकर अभी निर्देश नहीं मिले हैं। सभी को टीका लगाया जाएगा। -डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ