{"_id":"626b94586ce98378c4240525","slug":"baghpat-newborn-dies-during-delivery-mother-also-died-after-five-hours-uproar-among-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, पांच घंटे बाद मां ने भी दम तोड़ा, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, पांच घंटे बाद मां ने भी दम तोड़ा, परिजनों में कोहराम
Fri, 29 Apr 2022 01:01 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:01 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक बुधवार रात एक अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। वहीं बच्चे के जन्म के पांच घंटे बाद ही महिला की भी मौत हो गई। मां और नवजात के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थाना में बुधवार रात अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग़मगीन माहौल में दोनो शवो का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गोना निवासी गर्भवती सविता पत्नी धीरज पाल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार चेकअप के दौरान डॉक्टर ने बच्चे में धड़कन न होना बताया, जिसके बाद डॉक्टर ने सविता को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती लेकिन उसके बाद हालात गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मार्मिक: किसान ने कफन ओढ़ा तो 50 हजार मांगने वाले बोले, हम देंगे 10 लाख, चार दिन बाद करने थे बेटी के हाथ पीले
विज्ञापन
परिजन महिला को मेरठ अस्पताल ले गए, जहां बुधवार रात प्रसव के दौरान महिला ने मृत बेटे को जन्म दिया। प्रसव के पांच घंटे बाद हालात खराब होने पर सविता की भी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में परिजनों ने दोनो शवो का अंतिम संस्कार कर दिया।