फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Aman of Tyodi will be honored with Swami Vivekananda Youth Award

Baghpat News: स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित होंगे ट्योढ़ी के अमन

Tue, 15 Oct 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Aman of Tyodi will be honored with Swami Vivekananda Youth Award
-जनवरी माह में राष्ट्रीय युवा दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए बागपत सहित प्रदेश के दस जनपदाें को शामिल किया गया है। बागपत के ट्योढी निवासी अमन कुमार को यह पुरस्कार मिलेगा। उन्हें लखनऊ में जनवरी माह में राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड वर्ष 2023-24 के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें बागपत के ट्योढी निवासी अमन कुमार का नाम भेजा गया था। उन्होंने कांवड़ यात्रा एप विकसित करने, नगर निकाय निर्वाचन एप और लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान स्वीप बागपत एप बनाने सहित अन्य कार्य किए। उन्हें जिला प्रशासन द्वारा कई बार सम्मानित किया गया। उनके इस योगदान को देखते हुए शासन द्वारा स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चयन किया। लखनऊ में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंकित चौधरी ने बताया कि शासन से अमन का चयन हो गया है और उन्हें जनवरी माह में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed