फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allegations of labor department officials taking money and breaking mobiles will be investigated

Baghpat: ईंट भट्ठे पर वीडियो बनाने पर भड़की महिला अफसर, तोड़ा मोबाइल, अब होगी जांच

Fri, 09 Jun 2023 01:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2023 01:05 PM IST
सार

बागपत की अफसर के गुस्से का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  ईंट भट्ठे पर वीडियो बनाने पर सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह भड़क गईं। इसके बाद वह वीडियो में मोबाइल तोड़ते दिख रही हैं।

विज्ञापन
Allegations of labor department officials taking money and breaking mobiles will be investigated
मोबाइल तोड़ती सहायक श्रम आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद श्रम विभाग के अधिकारियों के रुपये लेने और मोबाइल तोड़ने की वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराने की बात कही जा रही है। वीडियो गुरुवार को अधिकारियों के पास भी पहुंच गई, जिसमें सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह वीडियो बनाने पर भड़क रही है और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। वहां पुलिस के सामने यह पूरा मामला हुआ है।

विज्ञापन


रमाला गांव के रहने वाले ईंट भट्ठा संचालक बिट्टू उर्फ उपेंद्र चौहान ने गुरुवार को डीएम को दी शिकायत में बताया था कि उसके ईंट भट्ठे पर कुछ मजदूरों ने पेशगी लेने के बाद मजदूरी करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: महंगाई के तड़के से दाल बेस्वाद, 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम, जीरा 600 रुपये प्रति किलो पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कुछ मजदूरों ने ऑनलाइन पोर्टल पर ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर रखने की शिकायत कर दी थी। जिस पर श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम 13 अप्रैल को उनके भट्ठे पर पहुंची। जहां अधिकारियों को कोई भी मजदूर बंधक नहीं मिला।

आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उससे जांच के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की और 15 हजार रुपये तभी लेने के बाद अन्य रकम दो दिन में देने का अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद दोबारा टीम वहां पहुंची तो उनसे अभद्रता की गई।

आरोप है कि वह वीडियो बनाने लगे तो सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह वीडियो बनाने पर भड़क गई और उनका मोबाइल छीनकर पटककर तोड़ दिया। इस मामले की पूरी वीडियो वायरल हो गई और इसकी शिकायत लखनऊ तक पहुंची। इस मामले में जांच शुरू कराने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed