फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allegations of fraud in works in Paldi and Odhapur, committee will investigate

Baghpat News: पलड़ी और ओढ़ापुर में कार्यों में घपले का आरोप, समिति करेगी जांच

Wed, 01 Jan 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in works in Paldi and Odhapur, committee will investigate
बागपत। पलड़ी व ओढ़ापुर गांव में विकास कार्यों में घपले के आरोप लगने के बाद जांच बैठा दी गई है। सीडीओ ने दो-दो सदस्यों की समिति बनाकर जांच कर तीस दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरूरपुर कलां गांव में मनरेगा के कार्यों में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

पलड़ी निवासी असगर अली व जफरपुर उर्फ ओढ़ापुर निवासी मनोज त्यागी ने पंचायतों में मार्गों का निर्माण, नाली बनाने, तालाब खोदाई, सफाई के नाम पर खातों से बजट निकालने और वाटर कूलर लगाए बिना कागजों में दिखाने का आरोप लगाते हुए डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ से शिकायत की थी। ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने विकास कार्यों की जांच कराने के लिए समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने ओढ़ापुर में जांच के लिए डीडीओ, जल निगम विभाग के अधिशासी अभियंता व पलड़ी में भूमि संरक्षण अधिकारी व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अधिशासी अभियंता को जांच सौंपी गई है। अधिकारियों को 30 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही समय से जांच कर रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सरूरपुर कलां में बैठाई जांच
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने गोशाला में कार्य करने वाले एक व्यक्ति व महिला का नाम मनरेगा मजदूरी में भी शामिल करने का आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की थी। व्यक्ति की शिकायत पर सीडीओ ने जांच समिति बना दी है। इसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व बीडीओ बागपत को जांच सौंपी गई है। उन्होेंने एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए है। यदि गोशाला में काम करने वाले कर्मचारी मनरेगा में मिलते है तो प्रधान व सचिव से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed