फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allah forgives the sins till the last day

रमजान में हर रोजे का अलग से मिलता है सबाब

Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Allah forgives the sins till the last day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। मौलवी हाजी जहीर अहमद ने कहा कि एक एक रोजेदार के लिए 70-70 हजार फरिश्ते सुबह से शाम तक मगफिरत की दुआ करते हैं। जब पहला रोजा बंदा शुरू करता है तो अल्लाह आखिरी दिन तक के गुनाह को माफ फरमा देते हैं।

उन्होंने कहा कि मोमिन के हर नेक अमल का बदला 10 गुना ज्यादा से लेकर 700 गुना ज्यादा तक बढ़ाया जाता है। अल्लाह ने कहा कि रोजा मेरे लिए है। बंदा मेरी खुशी के लिए अपनी ख्वाहिश से अपना खाना पीना छोड़ता है। जिसने यह महीना पाया और वह अपनी मगफिरत नहीं करा सका तो उसके लिए सिवाय बर्बादी के कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि ईद के दिन अल्लाह बहुत बड़ा इनाम देते हैं। फरिश्ते भी सुबह से आवाज लगाते हैं कि आओ ईदगाह की तरफ अल्लाह बहुत बड़ा इनाम देने वाले है। यह आवाज इंसान को छोड़कर सभी को सुनती है, इसलिए हम सभी को इस महीने की कदर करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed