फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   All eyes are on Chhaprauli and Modinagar, victory or defeat will be decided from here

Baghpat News: छपरौली व मोदीनगर पर टिकी नजर, यहीं से तय होगी हार-जीत

Tue, 04 Jun 2024 03:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 04 Jun 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
All eyes are on Chhaprauli and Modinagar, victory or defeat will be decided from here
बागपत। लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला माना जा रहा है और ऐसे में रालोद व सपा प्रत्याशी की हार-जीत अब छपरौली व मोदीनगर से तय होगा। क्योंकि छपरौली विधानसभा क्षेत्र चौधरी परिवार का गढ़ होने के कारण यहां पहले रालोद को बड़ी बढ़त मिलती रही है तो मोदीनगर में भाजपा का बड़ा वोट बैंक है। दोनों जगह से हमेशा की तरह वोट मिला तो रालोद की जीत तय होगी और यहां कमजोर रहने पर सपा को फायदा होगा।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों का मिजाज अलग-अलग है। इनमें शामिल छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ कहा जाता है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में वर्ष 1937 से लगातार वहां चौधरी परिवार या उनकी पार्टी का कब्जा है। लोकसभा चुनाव में भी चौधरी परिवार को वहां से अधिकतर तीस हजार से ज्यादा बढ़त मिलती रही है। हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनाव से स्थिति कुछ कमजोर हुई। मगर इस बार रालोद के साथ भाजपा होने के कारण माना जा रहा है कि छपरौली से रालोद को बड़ी बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन

मोदीनगर विधानसभा सीट पर वर्ष 2014 के चुनाव में करीब 68 हजार वोटों की बढ़त भाजपा को मिली थी तो वर्ष 2019 में करीब 37 हजार वोटों की बढ़त मिली। अगर इस सीट पर भी भाजपा का कोर वोटर रालोद को मिला होगा तो बढ़त बड़ी रह सकती है। मगर इस सीट पर ब्राह्मण वोटर काफी हैं। इसको देखते हुए ही सपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला था और वह सेंधमारी में काफी कामयाब भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए ही हर किसी की नजर इन दोनों विधानसभाओं पर ज्यादा टिकी रहेगी। क्योंकि इन दोनों जगह से रालोद बड़ी बढ़त बनाने में कामयाब रहा तो अन्य तीनों विधानसभा बागपत, बड़ौत, सिवालखास पर सपा इतनी बढ़त नहीं ले सकेगी कि छपरौली व मोदीनगर की बढ़त को खत्म कर सके। मगर बढ़त कम रही तो रालोद के लिए परेशानी हो सकती है।
- जनता ने खूब आशीर्वाद दिया, जीत पक्की : सांगवान
रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि वह जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। जनता ने नरेंद्र मोदी व चौधरी जयंत सिंह पर विश्वास जताया है और वोट के रूप में मुझे आशीर्वाद दिया है, उससे जीत पक्की है। देश में दोबारा से भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
- मतगणना सही हो, हमारी जीत पक्की : अमरपाल
सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने कहा कि इस बार सरकार से परेशान होकर हर वर्ग के लोगों ने वोट दिया है और उससे ही जीत पक्की है। अब मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो। मतगणना सही होगी तो बागपत से सपा कर जीत तय है।

- हर किसी के वोट से जीत होगी : प्रवीण
बसपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल ने कहा कि युवा बेरोजगारी से परेशान है और महंगाई से लोगों की हालत खराब है। इसलिए ही सरकार को बदलने के लिए इस बार लोगों ने वोट किया है। हर किसी का वोट बसपा को मिला है और उससे ही जीत होगी। मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा।
- बागपत लोकसभा सीट से अभी तक बने सांसद
वर्ष नाम पार्टी
1967 रघुवीर सिंह शास्त्री जनसंघ
1971 रामचंद्र विकल कांग्रेस
1977 चौधरी चरण सिंह जनता पार्टी
1980 चौधरी चरण सिंह लोकदल
1984 चौधरी चरण सिंह लोकदल
1989 चौधरी अजित सिंह जनता दल
1991 चौधरी अजित सिंह जनता दल
1996 चौधरी अजित सिंह कांग्रेस
1997 चौधरी अजित सिंह निर्दलीय
1998 सोमपाल शास्त्री भाजपा
1999 चौधरी अजित सिंह राष्ट्रीय लोकदल
2004 चौधरी अजित सिंह राष्ट्रीय लोकदल
2009 चौधरी अजित सिंह राष्ट्रीय लोकदल
2014 सत्यपाल सिंह भाजपा
2019 सत्यपाल सिंह भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed