फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   All District Fellers fail to contest election

चुनाव के इम्तिहान में सारे जिलाध्यक्ष फेल 

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
All District Fellers fail to contest election
election
बागपत। राजनीति की बिसात पर सियासी दलों के जिलाध्यक्ष फेल हो गए। भाजपा, सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अपने-अपने गांव और शहर में अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के गांव इदरीशपुर में गठबंधन की सहयोगी सपा को सिर्फ 45 वोट मिले। बसपा के जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव के गांव बरनावा में हाथी की चाल सुस्त नजर आई।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने हैं। यूपी में सत्ता पर काबिज हुई है भाजपा। हैरान कर देने वाली बात यह है कि भाजपा, सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अपने-अपने गांव में अपनी पार्टी को नहीं जिता पाए। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर कस्बा छपरौली के रहने वाले हैं। कस्बे में रालोद को 3162 वोट मिले, जबकि भाजपा 2186 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रही। रालोद के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह के गांव मीतली में भाजपा 1983 वोट हासिल कर पहले पायदान पर रही, जबकि यहां रालोद को सिर्फ 556 मत मिले। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी का गांव छपरौली विधानसभा का गांव इदरीशपुर है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से चुनाव लड़ी। इदरीशपुर में सपा-कांग्रेस प्रत्याशी को 45, रालोद को 607, भाजपा को 338 और बसपा को 233 वोट मिले। बसपा के जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव के गांव बरनावा में हाथी की चाल सुस्त रही। बरनावा में सपा को 2198, बसपा को 262, बीजेपी को 715 और रालोद को एक सौ वोट मिले। 

विज्ञापन

 

भाजपा से पहले प्रदेश की सत्ता पर काबिज रही सपा के जिलाध्यक्ष और बागपत के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट भी यहां गठबंधन के साथी कांग्रेस को वोट नहीं दिला पाए।  पहले दो राउंड में बागपत की गिनती हुई, इसमें बसपा ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। दूसरे स्थान पर यहां भाजपा रही। ईवीएम से निकले नतीजे बताते हैं मुख्य राजनीतिक दलों का कोई भी जिलाध्यक्ष अपने-अपने गांव या शहर में अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला सका। हालांकि भाजपा ने दो सीटें जीती और रालोद के हिस्से में एक सीट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed