{"_id":"5f4be2d68ebc3e3d11673ae6","slug":"alert-on-muharram-processions-were-not-taken-out-in-the-district-baghpat-news-mrt4988208125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम पर रहा अलर्ट, जिले में नहीं निकाले गए जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम पर रहा अलर्ट, जिले में नहीं निकाले गए जुलूस
विज्ञापन
- एडीजी राजीव सभरवाल ने भी बड़ौत का किया दौरा
- सादगी से मनाया गया मुहर्रम, शरबत पिलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार मुहर्रम सादगी के साथ मनाया गया। जिले भर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जुलूस नहीं निकाले गए। एडीजी राजीव सभरवाल ने भी बड़ौत का दौरा कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
रविवार को मुहर्रम पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि जिले की ताजिए कमेटी ने एसपी अभिषेक सिंह को पत्र सौंपकर कोरोना संक्रमण के कारण पहले ही जुलूस निकालने से इंकार कर दिया था। ताजिया कमेटी बागपत के अध्यक्ष काले खां ने बताया कि कोरोना के कारण आमजन के हित में इस बार शहर के दो अखाड़ों से निकाले जाने वाले मुहर्रम का जुलूस नहीं निकाला गया है। बेहद सादगी से और कानून के दायरे में रहकर मुहर्रम मनाया गया। पिछले सालों में शहर में मुहर्रम का जुलूस निकालकर ईदगाह स्थित करबला में ताजिए दफन किए जाते थे, लेकिन इस बार घरों में ही सादगी के साथ मुहर्रम मनाया गया। बच्चों को भोजन कराया गया और शरबत और पानी का वितरण भी कुछ जगह किया गया। सचिव जाहिद खान, अखाड़ा उस्ताद कोहिनूर अहमद और पहलवान महफूज ने बताया कि कोरोना के कारण इस बार सादगी के साथ घरों में ही मुहर्रम मनाया गया। उधर, एहतियात के तौर पर ईदगाह पर पुलिस तैनात रही। एडीजी राजीव सभरवाल और डीएम शकुंतला गौतम ने भी बड़ौत क्षेत्र का दौरा किया।