फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Alaknanda House victorious in Kho-Kho and Volleyball

Baghpat News: खो-खो और वॉलीबाल में अलकनंदा हाउस विजयी

Sat, 02 Dec 2023 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Alaknanda House victorious in Kho-Kho and Volleyball
-गुरुकुल जिवाना में खेल महोत्सव का चौथा दिन
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे खेल महोत्सव में शनिवार को खो-खो व वॉलीबाल में अलकनंदा हाउस विजयी हुआ।
सीनियर बालक की 200 मीटर के फाइनल में हिमांशु प्रथम, जूनियर बालिका 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी प्रथम, जूनियर बालक में उपलक्ष्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका खो-खो व वॉलीबाल में अलकनंदा हाउस ने नर्मदा हाउस को हराकर फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल की। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने बताया कि रविवार को विजेता हाउस के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, अश्वनी तोमर, कपिल तोमर, विनय कुमार, नेहा धामा, सुनीता धामा का सहयोग रहा।





खो-खो में आदिनाथ हाउस प्रथम
फोटो संख्या 4
बिनौली। जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौलीमें चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता में शनिवार को जूनियर बालक खो-खो में आदिनाथ हाउस ने महावीर हाउस काे हराया। बालिका में सन्मति हाउस ने शांतिनाथ हाउस को पराजित किया। बालक रस्सा-कसी में आदिनाथ हाउस प्रथम, सन्मति हाउस द्वितीय, बालिका में शांतिनाथ हाउस प्रथम, आदिनाथ हाउस द्वितीय, शॉट पुट में कनक ने प्रथम, कीर्ति, विधि द्वितीय, आयुषी तृतीय, डिस्कस थ्रो में कनक प्रथम, निहारिका द्वितीय, एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सुनील जैन, प्रधानाचार्या पिंकी श्योराण ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed