फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akhilesh upset if PM took decision in respect of farmers: Mohit Beniwal

पीएम ने किसानों के सम्मान में फैसला लिया तो अखिलेश परेशान: मोहित बेनीवाल

Fri, 19 Nov 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh upset if PM took decision in respect of farmers: Mohit Beniwal
बागपत। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि अखिलेश यादव अपराध व भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचाने वाले सीएम रहे है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों के सम्मान में लिए गए फैसले से अखिलेश यादव परेशान है, क्योंकि उनकी किसानों के नाम पर चल रही राजनीति अब बंद हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल शुक्रवार को नगर में दिल्ली रोड पर आशीर्वाद रिसोर्ट में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में संबोधन कर रहे थे। दावा किया कि आगामी चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बन रही है और विपक्ष को करारी मात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के राज में अपराध, भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो चुका है और अपराधी जेल के अंदर है या भगवान के पास है। अखिलेश सरकार में अपराधों का बोलबाला था और आए दिन दंगे होते रहते थे। विधायक योगेश धामा ने कहा कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया। पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, एडवोकेट रामपाल नेहरा, सुदेश चौहान, योगेश त्रिपाठी, संजय प्रजापति, नीरज शर्मा, रोहन त्यागी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed